संवाद कार्यक्रम : सीएम साय बोले-  विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सबकी सहभागिता जरुरी, लोगों ने दिए अपने आइडियाज 

रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारी मात्रा में युवा और आम लोग पहुंचे, जहां लोगों ने सरकार को बताया कि, भविष्य का छत्तीसगढ़ कैसा हो।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-07-16 17:24:00 IST
संवाद कार्यक्रम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारी मात्रा में युवा और आम लोग पहुंचे, जहां लोगों ने सरकार को बताया कि, भविष्य का छत्तीसगढ़ कैसा हो। लोगों ने अपने विचार सीधे सीएम विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को बताये। आइडिया देने के लिए प्रदेशभर से युवा, किसान, महिलाएं और अलग-अलग फील्ड के प्रोफेशनल को बुलाया गया था। 

सभी से मिले आइडिया को छत्तीसगढ़ नीति आयोग की टीम ने नोट किया और अब इन आईडियाज का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंट 2047 तैयार करने में इस्तेमाल किया जायेगा। सबसे पहले छत्तीसगढ़ विजन/2047 की पृष्ठभूमि, परिकल्पना और विजन डाक्यूमेंट्स तैयार करने को लेकर एक प्रेजेंटेशन दिया गया। 

प्रदेश में उद्योगों की अपार संभावनाएं

छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट 2047 कार्यकम में सीएम साय ने कहा कि, विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में सबकी सहभागिता जरुरी है। छत्तीसगढ़  प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है और प्रदेश में उद्योगों की अपार संभावनाएं है। एक नवम्बर को नई उद्योग पॉलिसी लाने वाले है. एक नवंबर को विजन डॉक्यूमेंट भी पेश किया जाएगा। हमारी सरकार हर क्षेत्र में रिफार्म ला रही है और 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में खड़ा करेंगे। 

1 नवम्बर को जारी किया जायेगा विजन डॉक्यूमेंट 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी सत्र को संबोधित कहा कि, आज सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘युवा, कृषक, महिला और बुद्धिजीवियों के ग्रुप से अलग-अलग चर्चा की गई। समापन के दौरान करीब 3 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ लाेगों ने बात की है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें छत्तीसगढ़ भी अपना रोल अदा कर रहा है। राज्य नीति आयोग राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर 2024 को विजन डॉक्यूमेंट अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन@2047 जारी करेगा। 

बनाए गए हैं आठ वर्किंग ग्रुप

उन्होंने आगे कहा कि, राज्य नीति आयोग ने इसके लिए आठ वर्किंग ग्रुप बनाए हैं। आयोग ने वेब-पोर्टल ‘‘मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़‘‘ लिंक http://sdgspc.cg.gov.in/viksitcg/#home भी तैयार किया गया है। हर सेक्टर में छत्तीसगढ़ की जरुरतें क्या होंगी, वो जरूरतें कैसे पूरी होंगी। किन नए कामों को छत्तीसगढ़ में शुरू किया जाएगा, विजन डॉक्यमेंट में इन बातों को शामिल किया जा रहा है।

Similar News