महाराष्ट्र में छाया छत्तीसगढ़ का सुपरस्टार : अनुज शर्मा ने विदर्भ में ली कई बड़ी जन सभाएं

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा नागपुर पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी कृष्णा पंचम खोपड़े के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि, बड़ी खुशी की बात है कि, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में हमारे छत्तीसगढ़वासियों की बस्ती है। 

Updated On 2024-11-17 21:07:00 IST
नागपुर में सभा को संबोधित करते विधायक अनुज शर्मा

हेमंत वर्मा- धरसींवा। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव जारी है। जहां चुनाव प्रचार के धरसींवा विधायक अनुज शर्मा नागपुर पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी कृष्णा पंचम खोपड़े के लिए वोट मांगा। विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, बड़ी खुशी की बात है कि, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में हमारे छत्तीसगढ़वासियों की बस्ती है। जहां की भाषा और बोली महाराष्ट्र की गलियों में फूलों की तरह महक रही है। 

विधायक अनुज शर्मा को सुनने पहुंची भीड़ 

उन्होंने आगे कहा कि, जिस तरह से छत्तीसगढ़ वासियों ने इस बार एकजुटता दिखा कर कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. उसी प्रकार से महाराष्ट्र के पूर्व विधानसभा मे छग के प्रवासी नागरिक भी एक जुट हो जाएं और भाजपा को जीत दिलाएं। जब आप छत्तीसगढ़ वासी एकजुट हो जाएंगे तो कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है और आगे भी विकास की गंगा बहती रहेगी।

महायुति के कार्यकर्ता काफी मेहनती

विधायक श्री शर्मा ने आगे कहा कि, महाराष्ट्र में मैं जहां भी गया, मैंने अपने कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करते देखा है। आप सभी भाजपा के मजबूत सिपाही हैं, आप लोग सीधे मोदी के प्रतिनिधि हैं। जनता आपको अपनी उम्मीदें और आकांक्षाएं बताकर आश्वस्त महसूस करती है। उन्हें लगता है कि, अगर कोई बात आपको बता दी तो मोदी को बता दी। उन्होंने आगे कहा कि, मैं भी यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता हूं कि, कार्यकर्ताओं के माध्यम से जमीनी हकीकत मुझ तक पहुंचे। हमारी सरकार का दृष्टिकोण है कि हम सब मिलकर इतना विकास करें कि सभी को आगे बढ़ने का मौका मिले।

Similar News