घूसखोर बाबू निलंबत : हरिभूमि डाट कॉम की खबर पर तुरंत एक्शन, अफसरों के नाम पर लेते दिखा था रिश्वत

फरसगांव तहसील कार्यालय के बाबू का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हरिभूमि डाट कॉम के प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने अर्जुन सिंह निलंबित कर दिया गया है। 

Updated On 2024-07-18 17:21:00 IST
Farasgaon Tehsil Office

कुलजोत संधु -फरसगांव। हरिभूमि डाट कॉम की खबर पर तत्काल कार्रवाई हुई है। कोंडागांव कलेक्टर ने रिश्वत लेने वाले बाबू को सस्पेंड कर दिया है।हरिभूमि डाट कॉम ने गुरुवार 18 जुलाई को ही छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अर्जुन सिंह नेताम का खुलेआम रिश्वत लेने की खबर प्रकाशित की। वीडियो में सहायक ग्रेड-2 अर्जुन सिंह नेताम रिश्वत लेने का कारण भी बताता हुआ सुनाई दे रहा है। इस खबर को हरिभूमि डाट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मामले पर कार्रवाई करते हुए रिकार्ड रूम में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 अर्जुन सिंह नेताम को निलंबित कर दिया है। 

सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन माना गया

उल्लेखनीय है कि, तहसील कार्यालय फरसगांव का एक वीडियो आया है, जिसमें वे रिकार्ड रूम राजस्व दस्तावेज निकालने के नाम पर नकद राशि लेते पाए गए है। वीडियो के संबंध में तहसीलदार फरसगांव के प्रतिवेदन अनुसार उक्त वीडियो की पुष्टि की गई। कर्मचारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 03 (1) (एक) (दो) (तीन) का स्पष्ट रूप से उल्लघंन किए जाने के फलस्वरूप, उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम -9 (1) (क) के तहत् कलेक्टर कुणाल दुदावत ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय माकड़ी जिला कोण्डागांव निर्धारित किया गया है। सहायक ग्रेड-02  अर्जुन सिंह नेताम को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह-भत्ते की पात्रता होगी।

Similar News