समन्वय समिति की बैठक : विधायक साहू बोले- मोदी जी बना रहे बुलंद भारत, बोहरा बोलीं- यह विकसित भारत की नींव रखने वाला 

लोकसभा चुनाव को लेकर आज समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीजेपी विधायकों सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए। जिसमें चुनावी रणनीति तैयार की गई।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-03-02 18:50:00 IST
समन्वय समिति की बैठक

यशवंत गंजीर-कुरुद। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में बीजेपी की चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई साथ ही भाजपा के कई बड़े नेता इसमें शामिल हुए। इस बैठक में रायपुर विधायक मोती लाल साहू ने कहा कि, अटल द्वारा रखी गई विकास की नींव पर आज मोदी जी बुलंद भारत का निर्माण कर रहे हैं। हमारी सरकारों ने इन 15 वर्षों में स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का काम किया गया है। अमृत काल की यह जीत 2047 के विकसित भारत की नींव रखने वाली होगी। 

समन्वय समिति की बैठक में जाते विधायक मोती लाल साहू और विधायक भावना बोहरा सहित अन्य लोग

विधायक बोहरा बोली- यह विकसित भारत की नींव रखने का चुनाव 

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि, ये चुनाव 2047 के विकसित भारत की नींव रखने के लिए हैं और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हैं। जाति और पंथ विहीन समाज खड़ा करने के लिए है और प्रत्येक क्षेत्र में विश्व का सिरमौर बनने के लिए हैं। मोदी जी के इन 9 वर्षों के कार्यकाल में अनेकों ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जो लोग धारा 370 हटाने पर तिरंगा उठाने वाला नहीं होगा कहते थे आज वही तिरंगे के नीचे जन गण मन गाते दिखाई दिए। श्री राम मंदिर का निर्माण अरबों सनातनियों की कल्पना का साकार रूप है।

समन्वय के साथ लेना है कार्यकर्ताओं का सहयोग 

इस कार्यक्रम पर जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि, समिति के सभी सदस्यों को समन्वय के साथ काम करते हुए बूथ और पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग लेना है। उन्होंने लाभार्थी संपर्क अभियान, मातृ शक्ति एवं अन्य मोर्चों से जुड़े कार्यक्रमों की सफलता के लिए भी जुट जाने का आह्वाहन किया।वहीं इस अवसर पर संयोजक समन्वय समिति भानू चंद्राकर, दयाराम साहू, ज्योति चंद्राकर, सिंधु बैस, तिलोक जैन, हरिशंकर सोनवानी, गौकरण साहू, आनंद यदु, पंकज सिन्हा, झगेश्वर ध्रुव, रामस्वरूप साहू, छत्रपाल बैस, वीरेंद्र साहू, कृष्णकांत साहू, चितरंजन साहू, के अलावा बड़ी संख्या में भाजपाईगण उपस्थित थे।

Similar News