संविधान दिवस पदयात्रा : सीएम साय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, देखिए LIVE

रायपुर में संविधान दिवस के अवसर पर पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय समेत राज्य के तमाम मंत्री और विधायक शामिल होंगे। 

Updated On 2024-11-26 10:43:00 IST
संविधान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे सीएम साय समेत तमाम मंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में संविधान दिवस के अवसर पर पदयात्रा निकलेगी। सीएम विष्णुदेव साय पं जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में संविधान पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के साथ ही सभी मंत्री और विधायक भी मौजूद हैं। संविधान के 75 साल पूरे होने के अवसर पर संविधान दिवस पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

Full View
 
वहीं पं जवाहर लाल नेहरू सभागार में संविधान से जुड़े प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। इसके बाद आंबेडकर चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। सीएम साय समेत वन मंत्री केदार कश्यप, मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा भी मौजूद हैं।

Similar News