कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची: तीन गांधी के अलावा और कौन-कौन करेंगे प्रचार, देखिए सूची

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 37 नेता प्रदेश में प्रचार करेंगे। 

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-03-30 14:19:00 IST
कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली

रायपुर। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सभी राजनैतिक पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं। प्रत्याशियों के ऐलान के बाद अब चुनाव प्रचार भी जोरों-शोरों से चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें 40 स्टार प्रचारक बनाये गए हैं, जो प्रदेश में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। जिनमें सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा 37 नेता छत्तीसगढ़ में चुनावी दंभ भरेंगे। 

देखें पार्टी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट... 

स्टार प्रचारकों की सूची


 

Similar News