कांग्रेस नेताओं पर FIR की मांग : गौसेवकों का फूटा गुस्सा, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की मांग 

कवर्धा में गौसेवकों ने गौ सत्याग्रह में हुए पशुओं के साथ हुए अत्याचार के खिलाफ भूख हड़ताल किया। कहा कि- पूरा हिन्दू समाज आहत हुआ है। 

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-08-17 15:42:00 IST
गौसेवकों ने कांग्रेस नेताओं पर FIR की मांग की

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में कांग्रेस की गौ सत्याग्रह के खिलाफ गौसेवकों ने मोर्चा खोल दिया है। गौसेवकों एक दिवसीय भूख हड़ताल और प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

दरअसल कांग्रेस के गौ सत्याग्रह के विरोध में शहर के भारत माता चौक पर गौसेवकों और कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल किया।इस दौरान गौसेवकों ने जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कार्यकर्ताओ ने कहा कि कांग्रेस गौ सेवा के नाम पर न केवल राजनीती कर रही है बल्कि गायों के साथ क्रूरता पूर्वक बर्ताव कर रहे हैं। जिससे पूरा हिन्दू समाज आहत हुआ है। 

वीडियो हुआ है वायरल 

बता दें कि एक दिन पहले कांग्रेस ने गौ सत्याग्रह आंदोलन किया था।  इसी आंदोलन के पहले की वीडियो वायरल है।  जिसमें कांग्रेसी प्रदर्शन से पहले गाय को दौड़ा दौड़ा कर वाहन में भरते हुए दिख रहे है। वहीं मामला सामने आने के बाद से गौ सेवकों ने नाराजगी जताई है।साथ ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है।


 

Similar News