कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा : जनपद पंचायत के सामने किया चक्काजाम, भाजपा के दबाव में चुनाव तिथि बढ़ाए जाने का लगाया आरोप
बड़ेराजपुर जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव तिथि को आगे बढ़ा दिए जाने के बाद कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के दबाव में तिथि बढ़ाए जाने का आरोप लगाया है।
कुलजोत सिंह संधू- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के बड़ेराजपुर जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव की तिथि को आगे बढ़ा दी गई है। जिसके बाद कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद पंचायत के सामने चक्काजाम कर दिया। कहा जा रहा है कि, VIP प्रोटोकॉल के चलते चुनाव की तिथि को आगे बढ़ाया गया है। वहीं कांग्रेस का भाजपा के दबाव में चुनाव तिथि टाले जाने का आरोप लगाया है।
फरसगांव। बड़ेराजपुर जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। चुनाव की तिथि को आगे बढ़ा बढ़ाए जाने से नाराज हैं कांग्रेसी। pic.twitter.com/NL1Gtj17GS
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 9, 2025
ब्लाक मुख्यालय विश्रामपुरी में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए आज चुनाव होने वाला है। जिसको लेकर केशकाल पूर्व विधायक संत राम नेताम धरने पर बैठ गए हैं। पूरा मामला ग्राम विश्रामपुरी का है।