कांग्रेस सह प्रभारी लेंगे बैठक : धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में होगी आयोजित, कई अहम विषयों पर की जाएगी चर्चा 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

Updated On 2025-03-21 09:47:00 IST
कांग्रेस सह प्रभारी लेंगे बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की आज बैठक लेंगे। यह बैठक दोपहर 3 बजे खरोरा में होगी। इस दौरान बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा होगी।

वहीं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आज होगी। इस दौरान बैठक में सीएम विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी भी शामिल होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेशभर के सैकड़ों नेता जुटेंगे। दोपहर 2 बजे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अध्यक्षता में बैठक होगी। नगर निगम के महापौर, सभापति नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी बैठक में शामिल होंगे। निकाय और पंचायत चुनाव में जीत का जश्न मनाया जायेगा। 

एक भारत, श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन 

वहीं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ 22 मार्च को एक भारत, श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा का खास कार्यक्रम बिहार दिवस के अवसर पर किया जा रहा है। सभी राज्यों में सभी राज्यों की स्थापना दिवस मनाने की योजना बनाई गई है। छत्तीसगढ़ के पाँच से छह जिलों में यह कार्यक्रम होगा। 

22 मार्च को रायपुर- भिलाई में होगा आयोजन 

22 को भिलाई में सुबह 11 बजे और रायपुर में शाम 5 बजे कार्यक्रम होंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रमों में स्थानीय और प्रवासी भी मौजूद रहेंगे। 

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति