कलेक्टर जयवर्धन का तबादला : मुख्यालय के बुनियादी ढांचे को धरातल पर उतारने वाले अफसर के काम याद कर रहे लोग

मोहला- मानपुर के कलेक्टर एस जयवर्धन का ट्रांसफर सूरजपुर कर दिया गया है। उनके कार्यकाल में जिले में बुनियादी ढांचे को धरातल पर उतारा साथ ही आम जनता के मन में भी अपनी जगह बनाई।

Updated On 2024-10-23 17:52:00 IST
कलेक्टर एस. जयवर्धन का हुआ तबादला

एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला-मानपुर छत्तीसगढ़ के मोहला- मानपुर कलेक्टर एस जयवर्धन का ट्रांसफर सूरजपुर कर दिया गया है। उनके स्थान पर जिले  की कमान अब कलेक्टर तुलिका प्रजापति संभालेंगी। जिले की स्थापना के बाद नवीन जिले का कमान शासन ने 2014 बैच के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को सौंपा था। उन्होंने अपने कार्यकाल में जिले में बुनियादी ढांचे को धरातल पर उतारा साथ ही आम जनता के मन में भी अपनी जगह बनाई। यही कारण है कि, उनके ट्रांसफर आदेश जारी होने के बाद जनता उनके शानदार कामों को याद कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में जिले में विकास कार्यों को गति की एक नई दिशा मिली।

नवीन जिले की स्थापना के बाद मिला था कमान 

नए जिले के रूप में 2 सितंबर 2022 को स्थापना हुई थी। तब से यहां की कमान कलेक्टर जयवर्धन को मिली थी। कलेक्टर जयवर्धन इससे पहले ओएसडी के रूप में 6 महीने यहां काम कर जिले की स्थिति से रूबरू हो गए थे। उन्होंने जिला स्थापना के बाद अपना तन-मन और कुशल नेतृत्व झोंक दिया। नक्सल प्रभावित इलाका होने के बाद भी उन्होंने विकास की गति को पंख देने में अहम योगदान दिया। तीनों विकासखंड के एक-एक गांव में पहुंच कर यहां की मूलभूत संसाधन, सुविधा और समस्या को समझते हुए विकास के अनुकूल माहौल तैयार किया। कम संसाधन, सुविधा के बाद भी जिला कार्यालय के विभागीय अधिकारियों को साथ लेकर सौम्य वातावरण निर्मित करते हुए जिले को नई पहचान दिलाई। 

 काम के साथ आम जनता का भी जीता विश्वास 

अफसर जयवर्धन ने बहुत ही कम समय में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को छत्तीसगढ़ के मानचित्र पर विकसित और उभरते हुए जिला के रूप में स्थापित करने में कड़ी मेहनत की। कलेक्टर  एस जयवर्धन ने जिले के अंदर खुशनुमा माहौल तैयार कर आम जनता के सरोकारों को समझते हुए जनता के साथ एक अटूट रिश्ता बनाने में कामयाब रहे। अफसर जयवर्धन ने जो जिले वासियों के लिए विकास की बुनियाद गढ़ी है, वह नई ऊंचाई और नए मुकाम तक ले जाने में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में जो विकास की नींव रखी है, वह अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में कारगर कदम साबित होगा। 

कलेक्टर ने बुनियादी ढांचे को धरातल पर उतारा 

कलेक्टर जयवर्धन ने विकास की बुनियादी ढांचे को धरातल पर उतारा। साथ ही जिले की हर एक समस्या को गंभीरता से लेकर , शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य सभी क्षेत्रों में योगदान दिया। प्रशासनिक तौर पर भले कलेक्टर जयवर्धन जिला से विदा हो रहे हो, पर उनका व्यक्तित्व हमेशा जिले के धड़कन बनकर विकास की निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुंचाता रहेगा। मोहला- मानपुर के कलेक्टर एस जयवर्धन का ट्रांसफर सूरजपुर कर दिया गया है। उनके स्थान पर जिले का अब कमान कलेक्टर तुलिका प्रजापति संभालेंगी।


 

Similar News