Collector-SP Conference : राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री साय ने दिखाए कड़े तेवर, बोले- सीमांकन का काम समय पर करें पूरा
कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस की बैठक के दौरान राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कड़े तेवर देखने को मिले।
रायपुर। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस की बैठक के दौरान राजस्व विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़े तेवर दिखाए। सारंगढ़ में राजस्व मामलों की धीमी गति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। कलेक्टर को राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, राजस्व सम्बंधित सभी कार्य समय-सीमा पर पूरे हों। उन्होंने अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली।
सीमांकन का काम समय पर पूरा करें
अविवादित नामांतरण के केस को समय सीमा पर पूरा करें। 70 प्रतिशत से कम निराकरण वाले जिले ज्यादा फोकस करें। विवादित विभाजन के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हों। सीएम ने कहा कि, सीमांकन जनता से जुड़ा विषय है जो आदेश है उसका सीमांकन हो जाए। नागरिक छोटे-छोटे त्रुटि के लिए भटकते रहते हैं। जल्द से जल्द निराकरण हो इसका ख्याल रखें।
इसे भी पढ़ें : Collector-SP Conference : 10 मिनट पहले ही पहुंचे सीएम साय, स्कूली छात्राओं से दुर्व्यवहार पर हुए नाराज, सख्त एक्शन की दी चेतावनी
समय सीमा में निराकरण करने से सरकार की बनती है छवि
डायवर्शन में जिलों का प्रदर्शन अच्छा है, समय सीमा में निराकरण करने से सरकार की छवि बनती है। आपके अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी समय पर कोर्ट पहुंचे इसका ध्यान रखें। कमिश्नर भी मोनिटरिंग करते रहें।