बिजली कंपनी नंबर वन : पॉवर जनरेशन कंपनी के देश में अव्वल आने पर सीएम साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने पॉवर जनरेशन कंपनी की उपलब्धि को प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का प्रतिफल बताया है। 

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-04-03 20:06:00 IST
विद्युत सेवा भवन

रायपुर। बिजली सरप्लस राज्य माने जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य को इस क्षेत्र में एकम बड़ी उपलटधि मिली है। पॉवर जनरेशन कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 84. 45 प्रतिशत पी.एल.एफ की उपलब्धि अर्जित की है। इसके साथ ही प्रथम बार देश में, स्टेट सेक्टर में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अत्यंत गौरवशाली बताया है। उन्होंने इसके लिए उन्होंने राज्य पॉवर जनरेशन कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि, यह सुशासन के प्रति उनके दृढ़ संकल्पों और तत्परता का परिणाम है।

सी.ई.ए द्वारा राज्य क्षेत्र में संचालित देश की 33 उत्पादन कंपनियों, निगमो-मंडलों के बीच छत्तीसगढ़ का प्रथम आना वास्तव में छत्तीसगढ़वासियों की प्रतिभा, कार्यकुशलता, कार्य के प्रति समर्पण और छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का प्रतिफल है।

Similar News