चार आईपीएस के प्रभार बदले : लाल उम्मेद सिंह बने रायपुर एसपी, संतोष पीएचक्यू भेजे गए

रायपुर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे लाल उम्मेद सिंह को रायपुर एसपी के पद पर पदस्थ किया गया है। 

Updated On 2024-12-12 11:14:00 IST
लाल उम्मेद सिंह बने रायपुर एसपी, संतोष पीएचक्यू भेजे गए

रायपुर। राज्य शासन ने बुधवार को एक आदेश जारी कर चार आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के मुताबिक, रायपुर में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे लाल उम्मेद सिंह को रायपुर एसपी के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही रायपुर एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह का स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ करने गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि पुलिस ने अपराध पर जारी किया है। 

गौरतलब है कि,  पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की है। अपराध घटित होने के बाद पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा भी कसा। बावजूद इसके अपराध की घटनाएं कम हो रहीं। सरकार ने लाल उम्मेद सिंह पर भरोसा जताया है। उल्लेखनीय है कि लाल उम्मेद रायपुर में लंबे अरसे से एएसपी पदस्थ रहे हैं। उन्हें यहां काम करने का पुराना अनुभव है। वहीं सूरज सिंह परिहार को बालोद बटालियन ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के अफसर हरीश राठौर  को एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। हरीश राठौर सेनानी वीआईपी बटालियन माना रायपुर में पदस्थ थे। गृह विभाग के अवर सचिव डीएस धुर्वे ने आदेश जारी किया है।

इसे भी पढ़ें... कौन बनेगा डीजीपी : भेजा गया तीन नामों का पैनल

इन अफसरों का यहां ताबादला

■ संतोष कुमार सिंह- एसएसपी रायपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पीएचक्यू

■ लाल उम्मेद सिंह- मुख्यमंत्री सुरक्षा से रायपुर एसपी का चार्ज

■ सूरज सिंह परिहार- कोरिया एसपी से 14 बटालियन, बालोद, धनोरा

■ रवि कुर्रे- 18 वीं पटालियन मनेंद्रगढ़ से एसपी कोरिया के पद पर पदस्थ किए गए हैं

Similar News