निकाय चुनाव के नतीजे : सबसे बड़े नगर पालिका भाटापारा पर भाजपा का कब्जा, तिल्दा में भी भाजपा का अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े नगर पालिका क्षेत्र भाटापारा में भाजपा की जीत हुई है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-02-15 12:41:00 IST
भाजपा प्रत्याशी अस्वनी शर्मा और चंद्रकला वर्मा

भाटापारा-तिल्दा। छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी नगर पालिका भाटापारा में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अस्वनी शर्मा दस हजार मत से जीत गए हैं। वहीं पास ही के शहर तिल्दा नेवरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। 22 वार्डो में भाजपा के 12 पार्षद भी जीते हैं। 

.

Similar News