CG की बड़ी ख़बरें : साय कैबिनेट की बैठक, प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, आरएसएस प्रमुख के दौरे का चौथा दिन 

सीएम विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक होगी। इस दौरान निकाय चुनाव के मद्देनजर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। प्रदेश में मौसम के मिजाज बदलते ही बारिश और ठंडी हवाओं से 2 डिग्री पारा गिरा। 

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-12-30 09:34:00 IST
CG की बड़ी ख़बरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

सोमवार की बड़ी खबरें 

साय कैबिनेट की बैठक : मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर 3.30 बजे से सीएम विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक होगी। इस दौरान निकाय चुनाव के मद्देनजर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही धान खरीदी पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं मंत्रालय में शाम 6 बजे लेंगे विभागीय बैठक होगी। इसके बाद सीएम साय शाम 6.50 को मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। 

संघ प्रमुख का छत्तीसगढ़ दौरा : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के छह दिवसीय दौरे पर हैं। भागवत के प्रवास का आज चौथा दिन है। इस दौरान वे शताब्दी वर्ष पर आरएसएस सालभर के कार्यक्रम तय करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत, सशक्त करने चर्चा होगी। मोहन भागवत आज जागृति मंडल में ही रहेंगे।  वहीं 31 दिसंबर को टोपलाल वर्मा के निवास में भोजन करेंगे। इसके बाद संघ प्रमुख एक जनवरी 2025 को दिल्ली रवाना होंगे। 

प्रदेश के मौसम में बदलाव : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और ठंडी हवाओं से 2 डिग्री पारा गिरा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट की संभावना है। वहीं आज मौसम शुष्क रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। 

Similar News