यात्रियों से भरी बस पलटी : सवार सभी 30 यात्रियों को आईं चोटें, 4 की हालत गंभीर

रायगढ़ से जय माता दी बस यात्रियों को लेकर जशपुर जाने निकली थी। दौरान सिसरिंगा मंदिर के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 

Updated On 2024-07-29 15:59:00 IST
यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी

अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं वहीं 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जय माता दी बस रायगढ़ से यात्री लेकर जशपुर जा रही थी। इसी दौरान सिसरिंगा मंदिर के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना के बाद लोगों की चीख- पुकार मच गई। हादसे में 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को इलाज के धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चला रहा है।  

घटनास्थल की तस्वीर

बस में 30 लोग थे सवार

बताया जा रहा है कि, बस में लगभग 30 लोग सवार थे। समय पर पहुँचने के लिए चालक तेज रफ्तार से बस को चला रहा था। बस पलटने की घटना के बाद से बस चालक फरार हो गया है। धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश में जुट गई। 

घायल यात्री

Similar News