रेत के साथ खोद डाली पुल की नींव : महानदी पर बना पुल धंसा, कुरुद-मगरलोड के बीच आवागमन बंद

धमतरी में महानदी पर बना पुल धंस गया है। जिसके कारण पुल भारी वाहनों की आवाजाही पर तरह प्रतिबंध कर दिया गया है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-09-22 16:16:00 IST
महानदी पर बने पुल पर आई दरार

भोजराज साहू- धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में महानदी पर बना पुल का एक हिस्सा धंस गया। जिसके कारण चार पहिया वाहनों के  पुल पार करने पर रोक लगा दी है।जिसके कारण कुरुद-मगरलोड के बीच आवागमन प्रभावित हो गई है। विशेषज्ञों की टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया गया।

दरअसल महानदी में बने पुल का एक हिस्सा धंस गया है। पुल की स्थिति को दखते हुए किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए आवाजाही को रोक दी गई है। भारी वाहनों के गुजरने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिर्फ पैदल और दोपहिया को अनुमति है। मिली जानकारी के अनुसार महानदी से मनमानी रेत निकासी के कारण पुल की नींव कमजोर हो गई थी। जिसके कारण ये स्थिति बन गई है।


 

Similar News