भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन: सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का भरोसा भाजपा पर, शहरी क्षेत्रों में बांटेंगे पट्टा

रायपुर में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को सीएम विष्णुदेव साय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, 11 फरवरी को बीजेपी का मेयर और पार्षद बनाना है।

Updated On 2025-01-31 18:23:00 IST
बीजेपी का कार्यकर्ता सम्मेलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को सीएम विष्णुदेव साय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, 11 फरवरी को बीजेपी का मेयर और पार्षद बनाना है। कांग्रेस ने पांच साल में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार किया। पीएससी जैसी विश्वसनीय संस्था को भी नहीं छोड़ा। आज घोटाले की जांच हो रही है। 

हमारी सरकार के बनते ही दोषीदार जेल जा रहे हैं। तीन करोड़ जनता का विश्वास बीजेपी पर है। जनता को मोदी की गारंटी का लाभ मिल रहा है। यह सभी उपलब्धियों को बताने का अवसर है। निकायों में 8 हजार करोड़ के काम हुए। हमारी सरकार शहरी क्षेत्रों में पट्टा बांटेगी।

Full View

कांग्रेस का नाटक - जीते तो EVM ठीक, हारे तो EVM खराब

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, कई जगहों पर हमारे पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। धमतरी में कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट का नामांकन खारिज हो गया। कांग्रेस सत्ता का दुरूपयोग का आरोप लगा रही है। कांग्रेस की स्थिति नाच न जाने आँगन टेढ़ा जैसी हो गई है। जीते तो EVM ठीक, हारे तो EVM खराब हर बार कांग्रेस का यही नाटक रहता है। 

हमें 71 कमल फूल खिलाना है-  डिप्टी सीएम साव 

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, रायपुर में हम 15 साल महापौर के लिए तरस गए हैं। आज संकल्प लेते हैं कि, इस बार बीजेपी प्रत्याशी ही महापौर बनेगा। 71 कमल फूल खिलाकर सीएम विष्णुदेव साय को भेंट करना है। 

उत्साहित कार्यकर्ता

सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएं - प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, पंच से पार्लियामेंट तक बीजेपी का झंडा फहराना है। एक साल में बीजेपी सरकार ने कई वादे पूरे किये। जनता का विश्वास बीजेपी  पर बढ़ा है। सिंहदेव ने सभी कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि, सरकार की उपलब्धियां लेकर पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएं। निकाय और पंचयातों में कमल का फूल खिलाएं। 

Similar News