रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन : प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया स्वागत, भाजपा की अहम बैठक में होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी रायपुर पहुंच गए हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उनका स्वागत किया। 

Updated On 2025-03-21 15:44:00 IST
रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन

रायपुर। भारतीय जतना पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंच चुके हैं। भाजपा की बड़ी बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश की जनता को पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा को जीत दिलाने के लिए बधाई दी साथ ही उन्होंने बिहार दिवस पर छिड़ी सियासत पर भी कांग्रेस पर पलटवार किया। 

प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के साथ भाजपा के नेता

नितिन नबीन कहा- छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई और अभिनंदन। पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराने का सपना पूरा हुआ। निकाय और पंचायत चुनाव में 80 से 100 फीसदी सीटों पर कमल खिला है। छत्तीसगढ़ की जनता ने बीजेपी पर विश्वास किया। उस विश्वास पर हम खरा उतरेंगे, विकास हमारा एजेंडा है ट्रिपल इंजन की सरकार में तेजी से विकास होगा। 

मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रभारी

मैं तो और गतिविधियां करूंगा- प्रदेश प्रभारी

कांग्रेस के बयान पर प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- मुझे तो कांग्रेस की बेचैनी पर तरस आता है। हम कुछ भी करते हैं तो बेचैन हो जाते हैं। मेरे गतिविधि से इतनी बेचैनी है, मैं तो और गतिविधियां करूंगा। भूपेश बघेल ने बिहार की नेता को यहां लाकर सांसद बना दिया। मगर उनके मन में बिहार के लोगों के प्रति सम्मान नहीं है। 

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति