छत्तीसगढ़ की बेटी ने किलिमंजारो पर्वत पर फहराया तिरंगा :  मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, ट्वीट कर लिखा- युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है बिटिया 

छत्तीसगढ़ की बेटी निशा यादव ने किलिमंजारो पर्वत पर तिरंगा फहराकर एक बार फिर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

Updated On 2025-02-09 16:41:00 IST
निशा यादव ने किलिमंजारो पर्वत में फहराया तिरंगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी निशा यादव ने किलिमंजारो पर्वत पर तिरंगा फहराकर एक बार फिर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। निशा यादव बिलासपुर की रहने वाली हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सीएम साय ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 

शाबास बिटिया! निशा ने अफ्रीका महाद्वीप के किलिमंजारो पर्वत पर तिरंगा फहराकर अपने सपने को पूरा कर लिया है। बिलासपुर के ऑटो चालक पिता की बेटी निशा यादव ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया। अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से किलिमंजारो पर्वत को फतह कर पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ महतारी का मानवर्धन किया है। 

कुछ महीने पहले ही हुई थी निशा से मुलाकात 

कुछ महीने पहले निशा से बिलासपुर में मुलाकात हुई थी और बिटिया को उसके सपने को पूरा करने के लिए 3.45 लाख रुपए का चेक प्रदान कर लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी थी। निश्चित ही बिटिया निशा की यह उपलब्धि प्रदेश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। निशा को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं। 

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति