इंस्पेक्टर कलीम खान का डिमोशन : बिलासपुर में पोष्टिंग के दौरान यौन शोषण, पैसे मांगने के मामले में आईजी ने लिया एक्शन

बिलासपुर में निरीक्षक कलीम खान का डिमोशन कर दिया गया है। निरीक्षक पर महिला ने यौन शोषण और पैसे मांगने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद विभागीय जांच के बाद आईजी संजीव शुक्ला ने निरीक्षक कलीम खान को उप निरीक्षक के  पद पर डिमोशन कर दिया है।

Updated On 2025-05-06 17:55:00 IST
निरीक्षक कलीम खान

कमलेश मोदी- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निरीक्षक कलीम खान का डिमोशन कर दिया गया है। निरीक्षक पर महिला ने यौन शोषण और पैसे मांगने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद विभागीय जांच के बाद आईजी संजीव शुक्ला ने निरीक्षक कलीम खान को उप निरीक्षक के  पद पर डिमोशन कर दिया है।  

यह है पूरा मामला 

दरअसल, कलीम खान जब बिलासपुर में पदस्थ थे, तब उनके खिलाफ एक महिला ने पैसों की मांग और यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत एसपी दीपक झा के कार्यकाल में सामने आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, एसपी प्रशांत अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान दिल्ली में धोखाधड़ी के एक मामले में दबिश देकर महिला के पति को गिरफ्तार किया गया था। 

एसपी ने दिए थे जांच के आदेश 

इसी केस में जांच और जमानत में मदद का भरोसा दिलाते हुए कलीम खान ने महिला से संपर्क किया। उन्होंने पहले कॉल किया और फिर मैसेज कर मुलाकात की, जहां कथित तौर पर आर्थिक लाभ की मांग की गई। पीड़िता के आरोपों के बाद एसपी पारुल माथुर के कार्यकाल में इस मामले की प्रारंभिक जांच कराई। आरोप सिद्ध पाए जाने पर विभागीय जांच भी कराई गई। विभागीय जांच में भी महिला का आरोप सिद्ध होने पर आईजी शुक्ला ने निरीक्षक कलीम खान को निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर 1 साल के लिए डिमोशन करने का आदेश जारी किया है।

आईजी ने किया डिमोशन 
 
पीड़िता के आरोपों के बाद एसपी पारुल माथुर के कार्यकाल में इस मामले की प्रारंभिक जांच कराई। आरोप सिद्ध पाए जाने पर विभागीय जांच भी कराई गई। विभागीय जांच में भी महिला का आरोप सिद्ध होने पर आईजी शुक्ला ने निरीक्षक कलीम खान को निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर 1 साल के लिए डिमोशन करने का आदेश जारी किया है। 

Similar News