निकाय चुनाव : तखतपुर विधायक बोले- यह चुनाव मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण, भाजपा के पक्ष में जनता का समर्थन 

भाजपा के तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि, तखतपुर नगर पालिका का चुनाव मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव था। मुझे विधायक बने अभी 14 महीने ही हुए है। 

Updated On 2025-02-12 15:28:00 IST
तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह

संदीप करिहार- बिलासपुर। भाजपा के तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि, तखतपुर नगर पालिका का चुनाव मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव था। मुझे विधायक बने अभी 14 महीने ही हुए है। मैंने जनता के बीच पहुंचकर 14 महीने के विकास कार्यों को गिनाया और पिछले कांग्रेस सरकार के समय अवरुद्ध विकास की तुलना कराया। जिस पर जनता का विश्वास भाजपा के पक्ष में समर्थन मिला। देश में पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश में सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन सरकार है। यदि तखतपुर में भाजपा का शहर सरकार ट्रिपल इंजन बनती है तो राज्य सरकार से विकास की मंजूरी दिलाऊंगा और पूरे तखतपुर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कराने का वादा किया गया। 

विधायक श्री सिंह ने आगे कहा कि, नगर पालिका सरकार में विरोधी दलों का कब्जा रहा है। अब तक भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित नहीं हुआ है। इसलिए जनता से भाजपा को जीतने और शहर के विकास के लिए वोट का समर्थन मांगा है। जिस पर तखतपुर की जनता का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रही है, इससे साफ है कि तखतपुर में भाजपा का विश्वास कमल खिलेगा। वहीं धर्मजीत सिंह ने मोदी के गारंटी के बाद अटल विश्वास घोषणा पत्र पर भाजपा यूटर्न वाले कांग्रेस के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि हर पार्टी के वर्तमान नेतृत्व को अपने अतीत पर गौरव करना चाहिए। भाजपा को इस बात का हम सभी को गर्व है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री है। 

अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत को लेकर चल रही भाजपा

उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा का नेतृत्व एक ऐसे विद्वान महान पुरुष स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। जिसे पूरा देश सुशासन पुरुष के नाम से जानते है। उनकी विरासत को लेकर भाजपा चल रही है तो किसी को क्यों तकलीफ हो रही है। यदि भाजपा अटल बिहारी जी को आगे रखकर, उनके नाम की विरासत को लेकर आगे बढ़ रहे हैं तो इसमे परेशानी की क्या बात है। यदि अटल जी के नाम का गुणगान नहीं करेंगे तो क्या ऐसे लोगों का नाम ले, जो लोग कुंभ के मेले में जाने में आपत्ति करते है। कुंभ के मेले को डेंगू मलेरिया बोलते है, जो सनातन विरोधी है। 

EVM को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना 

वहीं कांग्रेस पार्टी के कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और तखतपुर की पूर्व विधायक रश्मि सिंह के ईवीएम आरोप पर बीजेपी नेता धर्मजीत सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है कि, छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस की सरकार ईवीएम से ही बनी थी। तखतपुर से विधायक रश्मि सिंह और इस चुनाव में कोटा से विधायक अटल श्रीवास्तव चुनाव ईवीएम से ही जीते है। ये चुनाव जीतते है तो ईवीएम अच्छा है, और हारते है तो ईवीएम खराब है। कांग्रेस का ये आरोप खिसियानी बिल्ली खंबा नोंचे है। आज के समय में ईवीएम मशीन परफेक्ट माध्यम है, इससे समय भी कम लगता है और टाइमली चुनाव होने से समय की बर्दादी नहीं होती है।
 

Similar News