बिहार स्थापना दिवस पर सियासत तेज : कांग्रेसी बोले - चुनावी प्रोपेगेंडा कर रही भाजपा, हाई कमान को करना चाहती है खुश 

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के बिहार स्थापना दिवस मनाने को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा- भाजपा अपने हाई कमान को खुश करने के लिए यह सब कर रही है।

Updated On 2025-03-21 15:44:00 IST
बिहार स्थापना दिवस पर सियासत तेज

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ बिहार स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसको लेकर अब प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। विपक्ष के नेता लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, बिहार स्थापना दिवस भाजपा का चुनावी प्रोपेगेंडा है। 

पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा- छत्तीसगढ़ में बिहार में स्थापना दिवस मनाने का क्या काम, भाजपा को राज्य की संस्कृति, लोगों से कोई मतलब नहीं है। भाजपा अपने हाई कमान को केवल खुश करना चाहती है। 

मंत्री केदार कश्यप ने किया पलटवार 

कांग्रेस के बयान पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा-नितिन नबीन बिहार के मंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रभारी हैं। अन्य राज्यों में भी नितिन नबीन प्रभारी रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बिहार दिवस मनाने पर विपक्ष को क्या आपत्ति है। विपक्ष केवल चाहती है जनता को कैसे बेवकूफ बनाएं। भाजपा सरकार सभी जाति, धर्मों का सम्मान करती है।

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति