बड़ी गोतस्करी पकड़ी गई : रायपुर में गोरक्षकों ने 100 गायों से भरा कंटेनर पकड़ा, 15 मृत मिलीं, विधानसभा में हंगामा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमानाका क्षेत्र में गोसेवकों ने एक कंटेनर को पकड़ा। उसमें 100 गायें भरी गई थीं। उनमें से 15 मृत पाई गई हैं।  

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-02-14 16:18:00 IST
15 मृत गायें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गो तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। गोसेवको ने जान पर खेल कर मवेशियों से भरे कंटेनर को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि,  कंटेनर में करीब 100 गायें मिली हैं। जिनमें से 15 गायों की मौत हो चुकी है, वहीं ज्यादातर बेहद कमजोर हो गई हैं। गायों से भरा कंटेनर अमानाका थाना क्षेत्र में पकड़ी गई है। इस बात की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। गोसेवकों के मुताबिक कंटेनर में चार लोग मौजूद थे। गोसेवकों ने जैसे ही कंटेनर को पकड़ा चारों मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजधानी में फैली सनसनी, विधानसभा में उठा मामला

उधर इतनी बड़ी संख्या में गायोकी तस्करी की खबर से राजधानी में सनसनी फैल गई। बात विधानसभा तक पहुंच गई। कांग्रेस विधायक राम कुमार यादव ने शून्यकाल के दौरान गायों की बड़े पैमाने पर तस्करी के मामले को उठाया। उन्होंने सदन को सूचना दी कि, रायपुर में 100 गायों को कंटेनर से ले जाते हुए पकड़ा गया है। उनका कहना था कि, छत्तीसगढ़ पृथक राज्य बनने के बाद इतनी बउ़ी संख्या में गोतस्करी की यह पहली घटना है। 

गोहत्या बंद करो के नारे गूंजे
 
कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा- जब हमन गोठान की व्यवस्था बनाई थी, तो सवाल उठाया जाता था। लेकिन इनके पास अब कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि, कंटेनर में 100 गायों को लेकर तस्करी की जा रही थी। इसके बाद सदन में जोरदार हंगामा हो गया। विपक्ष ने गोहत्या बंद करो के नारे लगाए। तब जाकर  
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- बड़े ही गंभीर विषय पर आप लोगों ने ध्यान आकर्षित कराया है। 
सरकार के ध्यान में बात आ गई है। वे इस मामले को देखेंगे।

Similar News