भारत जोड़ो न्याय यात्रा : 8 को पहुंचेगी छत्तीसगढ़, रायगढ़ बॉर्डर से होगी एंट्री...

8 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ पहुंचने वाली है।

Updated On 2024-02-06 11:38:00 IST
'न्याय यात्रा' मणिपुर से महाराष्ट्र तक की जा रही है। इसी बीच 8 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ पहुंचने वाली है।

रायपुर- पिछले साल राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की थी। इस बार 'न्याय यात्रा' मणिपुर से महाराष्ट्र तक की जा रही है। इसी बीच 8 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ पहुंचने वाली है। 

बता दें, रायगढ़ बॉर्डर से छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा की एंट्री होगी। इसके बाद 9 और 10 फरवरी को विश्राम किया जाएगा। 11 फरवरी को रायगढ़ से फिर न्याय यात्रा शुरू होगी। रायगढ़ से खरसिया और सक्ति होते हुए कोरबा की तरफ रुख करेगी। कोरबा के भैस्मा में 11 फरवरी की रात को विश्राम किया जाएगा। 12 फरवरी को कोरबा से कटघोरा होते हुए तारा की तरफ यात्रा निकलेगी। वहीं 13 फरवरी को बलरामपुर के झींगो में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 14 फरवरी को रामानुजगंज होते हुए झारखंड पहुंच जाएंगे। 

Similar News

गौरा पूजा एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय: बोले- प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन में जनजातीय समाज की ऐतिहासिक भूमिका