अकबर के खिलाफ केस दर्ज : पूर्व वन मंत्री पर शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, 3 सहयोगियों पर ठगी का केस दर्ज 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के एक और नेता पर पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। अब कानून के शिकंजे में पूर्व वनमंत्री मो. अकबर फंसते दिख रहे हैं।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-09-09 13:08:00 IST
पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता मो. अकबर

बालोद। छत्तीसगढ़ के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए मामला दर्ज किया गया है। बालोद जिले के डौंडी थाने में बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं 3 लोगों के खिलाफ नौकरी दिलवाने के नाम पर धारा 420 के तहत ठगी का केस दर्ज किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार,  कुछ दिनों पहले शिक्षक देवेंद्र कुमार ठाकुर ने आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उसने मोहम्मद अकबर सहित कई लोगों के नाम का जिक्र किया है। जिसमें लिखा गया गया है कि, वन विभाग में विभिन्न पदों पर नौकरी लगवान नाम पर उन्होंने पैसों की ठगी की है। यह भी लिखा है कि, उन्होंने और उनके सहयोगियों ने 40 से अधिक लोगों से 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा की ठगी की है। जिसकी शिकायत डौंडी थाने में की गई है।

इसे भी पढ़ें... ताम्रध्वज साहू को पत्नी शोक : देर रात रायपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

इन धाराओं के तहत केस हुआ दर्ज  

मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मोहम्मद अकबर के सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए डौंडी थाने में बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं 3 लोगों के खिलाफ नौकरी दिलवाने के नाम पर धारा 420 के तहत ठगी का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

Similar News