रायगढ़ पुलिस ने ढहाई 'रावण' की लंका : बंटी साहू गिरोह के 9 बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

रायगढ़ पुलिस ने शहर के आदतन बदमाश और खुद को रावण बताने वाले बदमाश बंटी के गिरोह के 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

Updated On 2024-12-10 19:46:00 IST
रायगढ़ पुलिस ने 9 आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस और उठक बैठक भी करवाया

अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने बंटी उर्फ रावण की लंका ढहा दी है। रावण के गिरोह के 9 आदतन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने इन बदमाशों को कान पकड़कर उठक-बैठक करवते हुए जुलूस भी निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई से शहरवासियों में खुशी की लहर है।

उल्लेखनीय है कि, बंटी नामक बदमाश दलाली का काम करते हुए आए दिन मारपीट और अवैध वसूली में सक्रिय रहने के लिए बाकायदा इलाके के अनेक बदमाशों को मिलाकर गिरोह बन लिया है। अपने बड़े गिरोह के चलते ही वह खुद को रावण कहता है। मारपीट और लूट की घटनाओं में शामिल होने के आरोप में जूटमिल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का ना सिर्फ जुलूस निकाला, बल्कि उनसे हर चौक चौराहे में उठक बैठक भी करवाया। आरोपियों से कहलवाया कि, मारपीट करना पाप है कानून हमारा बाप है। वहीं मारपीट का मास्टरमाइंड बंटी साहू अपने दो अन्य साथियों के साथ अभी फरार है। 

युवक को बांधकर पीटने का वीडियो हुआ था वायरल

दरसअल, जूट मिल क्षेत्र के कुख्यात अपराधी बंटी साहू का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उसने रमेश साहू नामक युवक को बंधक बनाकर उसके कपड़े उतार कर उसके साथ मारपीट की थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी। शाम तक घटना में शामिल 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं- 

1. आशीष यादव, 2. अभिकांत राज यादव, 3. मनीष सिदार, 4. रमन यादव, 5. श्याम यादव, 6. बबलू साहू, 7. राजू साहू, 8. राजा सारथी, 9. संदीप सारथी।

Similar News