लूट की गुत्थी सुलझी : पिस्टल की नोक पर लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, सोने- चांदी के जेवर बरामद 

सरगुजा जिले में कट्टे और पिस्टल की नोक पर लूट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी कॉन्ट्रेक्ट किलिंग सहित कई गंभीर अपराधों में पहले भी जेल जा चुके हैं।

Updated On 2025-03-23 20:28:00 IST
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कट्टे और पिस्टल की नोक पर लूट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी कॉन्ट्रेक्ट किलिंग सहित कई गंभीर अपराधों में पहले भी जेल जा चुके हैं। आरोपियों के पास से एक नग कट्टा, एक नग पिस्टन, 3 नग जिंदा कारतूस सहित कई सोने चांदी के समान लगभग 15 लाख का सामान पुलिस ने जब्त किया है। 

दरअसल, अंबिकापुर के लुचकी घाट से एक महिला की स्कूटी लूट हुई थी। इसके साथ ही इन्होने सीतापुर थाना क्षेत्र में तीन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सीतापुर, बतौली और अंबिकापुर पुलिस सहित साइबर सेल की टीम लगातार प्रयास कर रही थी। साइबर सेल की मदद से इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सरगुजा पुलिस को सफलता मिली है। ये सभी आरोपी छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलग- अलग क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

आरोपियों के पास से कट्टा- पिस्टल सहित 15 लाख का सामान बरामद 

आरोपियों के पास से एक नग कट्टा, एक नग पिस्टन, 3 नग जिंदा कारतूस सहित कई सोने- चांदी के समान लगभग 15 लाख का सामान पुलिस ने जब्त किया है। वहीं आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस मामले में अब भी तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी खोजबीन जारी है। 

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति