कांग्रेस नेत्री अलका लांबा का दावा : देश में कहीं भी भाजपा की लहर नहीं, 400 पार का नारा खोखला साबित होगा

राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि, 22 राज्यों में मैंने दौरे किए हैं, कहीं भी BJP की लहर देखने को नहीं मिली है।

Updated On 2024-04-26 13:13:00 IST
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा

रायपुर- प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महत्वपूर्ण विषय पर पत्रकारों से बात करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि, 22 राज्यों में मैंने दौरे किए हैं, कहीं भी BJP की लहर देखने को नहीं मिली है। इन लोगों का 400 पार का नारा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है। 10 साल BJP के अन्याय पर राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' भारी पड़ने वाली है। 

Full View

लोगों का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा

राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने पत्रकार वर्ता में बताया कि, हर वर्ग के लोगों का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। BJP के जुमला पत्र के सामने कांग्रेस के न्याय पत्र को समर्थन मिला है।  BJP मुस्लिम लीग और विरासत टैक्स जैसे मुद्दे उठा रही है। कांग्रेस के घोषणापत्र में कहीं भी इन बातों का जिक्र नहीं है। 

पीएम जनता को गुमराह करना चाहते हैं

अलका लांबा ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, वे झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। हम BJP को 200 से नीचे रोकने वाले हैं। 

Similar News