घर का नौकर बना दरिंदा : पांच वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के साथ यह घिनौना कृत्य घर के नौकर ने ही किया, और मौके से फरार हो गया था।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-05-04 13:05:00 IST
पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है

नौशाद अहमद - सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि घर के नौकर राजकुमार (उम्र 35 वर्ष) जो कि बच्ची के घर में दो सालों से नौकर का काम कर रहा था, उसी ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। वह रोज की तरह घर में काम करने आया था, तभी आरोपी ने बच्ची को खेलने के बहाने दुसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। दरअसल यह पूरी घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है।

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद बच्ची की जब रोने की आवाज आई तब इस पूरे घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद परिजनों ने भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले पर भटगांव पुलिस की जांच जारी है, इस पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 

Similar News