पिकअप वाहन पलटा : 25 लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी 

कवर्धा में पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से 25 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। 

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-10-06 09:59:00 IST
पिकअप वाहन अनियंत्रित

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हो गए हैं। वहीं हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती में भर्ती  कराया गया है। जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है। 

दरअसल यह पूरा मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है। जहां पर बचेड़ी गांव में सुबह करीब 7:30 बजे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में 25 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। डायल 112 टीम और संजीवनी 108 एंबुलेंस के मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में इलाज चल रहा है। 

पिकअप वाहन पलटा 

वहीं कुछ दिनों पहले धमतरी जिले में मजदूरों से भरा पिकअप हादसे का शिकार हो गया। पिकअप पलटने से हादसे में 20 मजदूर घायल हो गए थे। जिसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां के कोर्रा गांव  के मजदूर खेती के काम करने के लिए पिकअप से मासूल गांव जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में 40 मजदूर सवार थे जिनमें से 20 लोगों को चोटें आई थी। वहीं सभी घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

  


 

Similar News