बच्चे के हाथ लगा चमत्कारी तेल : इसकी मालिश से हर तरह का दर्द दूर होने का दावा, दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

पखांजूर में एक 6 साल के बालक के चमत्कारी तेल से कई प्रकार के दर्दकारक बीमारियों में आराम मिलने का दावा किया जा रहा है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-06-19 12:33:00 IST
छह साल का बच्चा सरसों तेल से दूर कर रहा 'दर्द'

भानुप्रतापपुर। पखांजूर में एक 6 साल के बालक के चमत्कारी तेल से कई प्रकार के दर्दकारक बीमारियों में आराम मिलने का दावा किया जा रहा है। बालक द्वारा दिए गए सरसों तेल से सुबह शाम मालिश करने पर आराम मिल रहा है। जिसके चलते दूर-दराज से लोग पखांजूर पहुंच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पखांजूर के पीव्ही 132 गांव निवासी धरवा मंडल कुछ साल पहले गांव छोड़कर ओडिशा चला गया था। अब अपने 6 वर्षीय बेटे शिवम मंडल के साथ वापस गांव पहुंचा है। गांव की एक महिला का हाथ-पैर में दर्द होने के कारण चल नहीं पा रही थी और परेशान थी। जिसे देखखर इस छोटे बच्चे ने सरसों तेल दिया और सुबह- शाम मालिश करने को कहा। अब तेल मालिश करने से दर्द ठीक हो गया और पहले जैसे चलने लग गई। यह खबर क्षेत्र में बड़ी तेजी से फैली और अब सुबह से शाम तक लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

तेल में फूंक मारा और सिर पर रखा हाथ

इलाज कराने पहुंचे रमेश मंडल, बितिका राय, भावेश हालदार क्षेत्रवासी, गणेश कोमरा पंडरीपानी निवासी ने बताया 6 वर्ष का बच्चा सरसों तेल में फूंक मारकर और सिर में हाथ रखकर घर जाने को कहते हैं। रोजना सुबह- शाम तेल मालिश करने कहता है। बताया जा रहा है कि तेल से कई गम्भीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को आराम मिल रहा है। 

पिता बोले- मेरा बेटा शिवभक्त

पखांजूर क्षेत्र में छोटे से इस बच्चे का काम भारी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब दूरदराज से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं। पिता धरवा मंडल की माने तो उनके बच्चे 1 साल पहले से घर में शिव मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। अक्सर शिव भगवान की पूजा में लगे रहते हैं। उसके पास कई बीमारियों से पीड़ित रोगी आते हैं। उनको तेल देते हैं और बदले में किसी भी प्रकार फीस नहीं लेते, जो जैसा दान के रूप में देते हैं, वह रख लेता है। उन्होंने बताया सप्ताह में सिर्फ दो दिन शनिवार और सोमवार को ही यहाँ बैठते हैं।

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति