CG, 20 फरवरी की प्रमुख खबरें : अयोध्या के लिए मांगी विमान सेवा, भिलाई में IIT भवन का लोकार्पण

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11 वां दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कवर्धा में केन्द्रीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसके बाद IIT भिलाई का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

Updated On 2024-02-20 17:02:00 IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन फार्म का आज अंतिम दिन है। मंगलवार को सीएम विष्णुदेव साय ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, अब तक महतारी वंदन योजना के 70 लाख आवेदन आ चुके हैं। आवेदनों की जांच की जाएगी और सभी को दावा आपत्ति का समय मिलेगा। लास्ट सूची का प्रकाशन किया जायेगा और कोई पात्र यदि छूट जाएंगे तो उन्हें दोबारा फार्म भरवाकर योजना का लाभ दिया जायेगा। इसके अलावा राज्य में क्या खास होगा, उस पर हरिभूमि के पैनी नज़र रहेगी। अब छत्तीसगढ़ की तमाम छोटी- बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक पर पढ़ सकते हैं। 

CG में शनिवार को कहां क्या हुआ?  Live updates  

महतारी वंदन योजना पर बड़ा ऐलान : सीएम साय बोले- यह सतत चलने वाली है, जो छूटेंगे उनसे फिर भरवा लेंगे फार्म : आवेदनों की जांच की जाएगी और सभी को दावा आपत्ति का समय मिलेगा। लास्ट सूची का प्रकाशन किया जायेगा और कोई पात्र यदि छूट जाएंगे तो उन्हें दुबारा फार्म भरवाकर योजना का लाभ दिया जायेगा।

बस्तर की युवतियां तेलंगाना में गिरफ्तार : आदिवासी समाज के अध्यक्ष ने मजदूरों को बेवजह बंधक बनाने का लगाया आरोप : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आदिवासी भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने नक्सलियों के नाम पर तेलंगाना पुलिस पर दो निर्दोष आदिवासी युवतियों को गिरफ्तार कर बंधक बनाने का आरोप लगा है। 

सीएम साय की पत्नी ने संभाली कमान : कैंप कार्यालय 'बगिया' में रोज सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुलझा रहीं कौशल्या साय : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने बीते दिनों अपने गृह ग्राम बगिया में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया था। कार्यालय में अब लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी कौशल्या साय जनदर्शन के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुन रही हैं और उसका तत्काल निराकरण भी कर रही। कौशल्या साय जनदर्शन के अलावा क्षेत्रीय इलाकों का दौरा कर लोगों का हाल-चाल जान रही हैं। 

IIT को मिला नया भवन : पीएम मोदी ने वर्चुअली किया भिलाई के आईआईटी परिसर का लोकार्पण : पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअली भिलाई के आईआईटी के नवनिर्मित स्थाई परिसर का लोकार्पण किया साथ ही घोषणाएं भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू से भिलाई के आईआईटी के स्थाई कैंपस और कवर्धा और कुरुद स्थित केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। 

अयोध्या के लिए सीधी विमान सेवा की मांग : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र : छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने रायपुर से अयोध्या तक हवाई सेवा शुरू करने की मांग रखी है।

 

बन रहा कानून : धर्म परिवर्तन के लिए 60 दिन पहले देनी होगी सूचना, अवैध होने पर कैद और जुर्मान : छत्तीसगढ़ की नई सरकार धर्मांतरण पर कड़े कानून बनाने जा रही हैं। विधानसभा में बिल पेश किया जाएगा। खबर है, सरकार ने इसका ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया है। इसमें साफ किया गया है कि धर्म परिवर्तन की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को कम से कम 60 दिन पहले एक फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी देते हुए उसे कलेक्टर के पास जमा करना होगा। 

Similar News