नंदनवन बदहाल: परिंदों का दाना चट कर रहे चूहे , दिनभर मचा रहे धमाचौकड़ी

राजधानी के अटारी स्थित नंदनवन पक्षी विहार में उड़ते परिंदों की चहचहाट सुनने के साथ ही चूहों के दर्शन करने के साथ ही उनके चीं.. चीं की आवाज सुनने को मिल रही है।

Updated On 2025-06-29 12:01:00 IST

रायपुर। राजधानी के अटारी स्थित नंदनवन पक्षी विहार में उड़ते परिंदों की चहचहाट सुनने के साथ ही चूहों के दर्शन करने के साथ ही उनके चीं.. चीं की आवाज सुनने को मिल रही है। इसकी वजह पक्षियों का दाना है। पक्षियों के लिए पिंजरे में रखे गए दाने से आकर्षित होकर चूहों ने पक्षी विहार में जगह-जगह बिल बना लिए हैं और पक्षियों के साथ चूहे दाना चुगते हर आने जाने वालों को दिख जाते हैं।

नंदनवन पक्षी विहार के एसडीओ अभय पाण्डेय के अनुसार पक्षियों के लिए जहां खुले में बड़े से बाड़े के साथ नेट लगाए गए हैं, वहां घने पेड़ होने के साथ ही जमीन मिट्टी वाली है। इस वजह से चूहों ने मिट्टी खोदकर बिल बना लिए हैं। उसी बिल से निकलकर चूहे पक्षियों के लिए पॉट में रखा दाना खाने के लालच में आते हैं। अफसर के अनुसार चूहों ने अब तक किसी पक्षी को नुकसान नहीं एडंचाया है।

इस वजह से भी आते हैं चूहे
पक्षी विहार के अफसरों के अनुसार, पक्षियों के लिए हर सप्ताह मक्का तथा बाजरा लाया जाता है। पक्षियों के लिए लाए गए दाना को स्टोर नहीं किया जाता। खुले में सुरक्षित स्थान पर पक्षियों के लिए पॉट में दाना रख दिया जाता है। इसकी वजह पक्षी पूरे दिन दाना चुगते रहते हैं।

चूहों को इसलिए नहीं मार सकते
पक्षी विहार में भारी तादाद में चूहे हैं, लेकिन इन चूहों को मारने के लिए जहर नहीं दिया जा सकता। इसकी वजह पक्षी विहार में रहने वाले पक्षी जहर की चपेट में आ सकते हैं। इससे पक्षियों की मौत हो सकती है।

कीचड़ में हिरण
पक्षी विहार में जहां हिरण का बाड़ा है, उसके एक बड़े भू-भाग में कीचड़ फैला हुआ और पानी भरा हुआ है। इस संबंध में पक्षी विहार के अफसर का कहना है कि हिरण के खुर की बनावट ऐसी रहती है कि वह कीचड़ के साथ ठोस जमीन पर चल सकता है। जानकारों के अनुसार हिरण के कीचड़ में होने से संक्रमण और बीमारी फैल सकती है। साथ ही कीचड़ में रहने से हिरणों के खुर में संक्रमण फैल सकता है।

Tags:    

Similar News