सीएम का धमतरी दौरा: जिला भाजपाध्यक्ष बैस की पहल पर धमतरी-नगरी मार्ग के लिए मिली 60 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के धमतरी दौरे के दौरान जिला भाजपाध्यक्ष की मांग पर सीएम ने जनता की इच्छानुरूप सड़क के लिए पैसे ज्ञवीकृत कर दिए।
सीएम विष्णु देव साय
गोपी कश्यप- नगरी। सुशासन तिहार के अंतिम दिन धमतरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला भाजपाध्यक्ष प्रकाश बैस द्वारा उठाई गई महत्वपूर्ण मांग—धमतरी से नगरी मुख्य मार्ग के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण—पर त्वरित निर्णय लेते हुए 60 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की।
यह फैसला न केवल क्षेत्र के नागरिकों के लिए राहत की सौगात है, बल्कि मुख्यमंत्री की जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता और जिलाध्यक्ष बैस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है।
इन्होंने सीएम और जिलाध्यक्ष बैस का जताया आभार
मुख्यमंत्री के इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, सभापति अजय फत्ते लाल ध्रुव, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, विकल गुप्ता, रविशंकर दुबे, मोहन नाहटा, महामंत्री रूपेंद्र साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सिहावा विधानसभा क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार और प्रकाश बैस को साधुवाद प्रेषित किया।