4 सौ महिलाओं को मिली सहायता राशि: विधायक रिकेश सेन ने स्वास्थ्य और सफाईकर्मियों को दिया 3-3 हजार रुपये का चेक

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 4 सौ महिलाओं को सहायता राशि 3-3 हजार रूपये का चेक दिया।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-16 15:33:00 IST

4 सौ महिलाओं को मिली सहायता राशि

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के विधायक ने स्वास्थ्य और सफाई करने वाली 4 सौ महिलाओं को सहायता राशि प्रदान की है। वैशाली नगर विधानसभा में डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक रोगों से बचाव सहित क्षेत्र की साफ-सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया गया है। लगभग 4 सौ महिलाओं को लोकांगन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक रिकेश सेन ने 3-3 हजार रुपये का चेक दिया।


विधायक रिकेश सेन ने बताया कि, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवा में लगीं ऐसी लगभग 400 महिलाओं को सूचीबद्ध किया गया। जो कि आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन इन्होंने अपने मोहल्ले में हर विपरित परिस्थितियों में लोगों को जागरूक करते हुए बढ़-चढ़ कर सेवा कार्य में सहयोग दिया है। समाज के सेवा कार्य में हमेशा तत्पर ऐसी महिलाओं का कार्य अनुकरणीय है।


भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य मौजूद
लोगों को राज्य व केंद्र शासन की योजनाओं से जुड़ने में उनकी सहायता भी करती रही हैं। ऐसी सभी महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस पर 3-3 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक उन्होंने प्रदान किया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है, सभी महिलाएं लगातार क्षेत्र में लोगों को जागरूक करती रही हैं लेकिन आर्थिक रूप से ये सभी सक्षम व मजबूत नहीं हैं।



 


Tags:    

Similar News