घर में मिली 4 लाशें: फंदे पर लटका मिला पति, पत्नी और दो बच्चों की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली
महासमुंद जिले के बागबाहरा शहर में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली है। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं।
बागबाहरा में परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या
राहुल भोई- महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दुखद खबर मिली है। यहां बागबाहरा शहर में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली है। मृतकों मे पति-पत्नी और 2 बच्चे शामिल हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, महासमुंद जिले के बागबाहरा में घर के भीतर परिवार के चार लोगों की लाश मिली है। मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। मृतकों में पति की पहचान बसंत पटेल के रूप मे हुई है। बसंत पटेल आदिवासी छात्रावास में प्यून के पद पर कार्यरत था। पति की लाश फंदे पर लटकी मिली है, वहीं पत्नी और बच्चे नीचे बिस्तर पर मृत पड़े पाए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक की टीम मामले की जाँच करने में जुट गई है। एक ही परिवार के चार लोगों की आत्महत्या की खबर पूरे शहर में जंगल में आग की तरह फैल गई है। इस दुखद खबर के सामने आते ही शहर में शोक की लहर छा गई है।
11 साल की बेटी और 4 साल का था बेटा
पता चला है कि, प्यून बसंत पटेल की उम्र 40 वर्ष थी, वह अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बागबाहरा में प्यून के पद पर पदस्थ था। फिलहाल आत्महत्या किसलिए एक साथ कर लिया गया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि, प्यून बसंत पटेल और पत्नी भारतीय के 11 वर्षीय बच्ची और 4 साल का लड़का था। उनकी लाश मिली है। माना जा रहा है कि पहले पत्नी-बच्चों को जहर खिलाकर मौत की नींद सुलाने के बाद पति ने खुद फांसी पर लटक कर जान दी होगी। इसकी अधिकारीक पुष्टि महासमुंद की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे ने की है। हालांकि आगे की जाँच अभी जारी है।