रायपुर में महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज: गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिया था विवादित बयान

रायपुर में लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। मोइत्रा पर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप है।

Updated On 2025-08-31 12:23:00 IST

महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रायपुर। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान दिया था। जिसके बाद से दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक सियासत गरमा गई है। मामले में सांसद के बयान को लेकर रायपुर में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रार्थी गोपाल सामंतों की शिकायत पर पुलिस माना थाना ने एफआईआर दर्ज किया है।

दरअसल, तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि, अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए। वहीं यह बयान सामने आने के बाद से ही सियासी घमासान मच गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

मोदी को अपशब्द कहने वालों को जनता देगी जवाब- नितिन नबीन 
PM मोदी, अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर नबीन ने कहा था कि, जिस प्रकार की बेचैनी ये कांग्रेस है। जिस मिट्टी से इनकी उत्पत्ति हुई, आज वो उसी मिटटी को गाली दे रहे हैं। ऐसे में समय आ गया है कांग्रेस को मिट्टी में मिला दिया जाए। जिस तरह की भाषा का प्रयोग ये लोग करेंगे, इनके कार्यकर्ता भी उसी भाषा का प्रयोग करेंगे। जब- जब इन्होने देश के प्रधानमंत्री को गाली दिया है, तब- तब देश की जनता ने इन्हे भरपूर जवाब दिया है।

Tags:    

Similar News

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा