ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की पिटाई: विधवा के घर में घुसकर मना रहे थे रंगरेलियां, और तभी पहुंच गए परिजन
कवर्धा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचरण पटेल विधवा महिला के घर में घुसकर उसके साथ रंगरेलियां मना रहे थे। इसी बीच उसके परिजन पहुंच गए और उन्होंने पटककर जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की पिटाई
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में लोगों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि, अध्यक्ष रामचरण पटेल विधवा महिला के घर में घुसकर उसके साथ रंगरेलियां मना रहे थे। कहा जा रहा है कि, इसी बीच विधवा के परिजन पहुंच गए, फिर क्या सभी ने मिलकर उन्हें जमीन पर पटका और जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मिडिया जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें अध्यक्ष रामचरण पटेल मार खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पूरा मामला लोहारा थाना के नवापारा का है।
वीडियो में एक महिला भी दिखाई दे रही है। जो उन्हें गंदी- गंदी गलियां देते हुए, मारने के लिए लोगों को उकसा रही है। जिसके बाद एक युवक मोटे डंडे से उनकी पिटाई करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचरण पटेल असहाय अवस्था में मार खा रहे हैं। वहीं मारते हुए परिजन उन्हें थाने ले जाकर जेल भेजने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे है।
शिक्षिका के साथ पकड़े गए थे विधायक प्रतिनिधि
उल्लेखनीय है कि, मोहला- मानपुर में विधायक प्रतिनिधि व नगर का एक 25 वर्षीय व्यवसायी अपने परिचित डबल उम्र के शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर में कार्यरत एक बाबू के घर में पकड़ाये थे। जिसके बाद उनकी बेदम पिटाई हुई थी।