विजय गुप्ता बने RPI के राष्ट्रीय सचिव: प्रथम नगर आगमन पर समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत
जशपुर के विजय गुप्ता को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। जहां उनके समर्थकों ने गर्म जोशी से उनका स्वागत किया।
नगर आगमन पर विजय गुप्ता का स्वागत करते समर्थक
खुर्शीद कुरैशी- जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर के विजय गुप्ता को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद श्री गुप्ता पहली बार नगर पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने गर्म जोशी से उनका स्वागत किया। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह पद पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और संगठनात्मक कौशल के आधार पर दिया है।
उन्होंने कहा कि, प्रदेश मे व्याप्त बेरोजगारी के कारण होने वाले पलायन को रोकने हेतु रामदास आठवले की योजनाओं को युवा शक्ति तक पहुंचाना है। इसके अलावा अन्य जरुरी मामलों पर जनता के हित मे आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने मानव तस्करी को बेरोजगारी को मुख्य वजह बताया है।
कोरोना काल में लोगों की सेवा में रहे तत्पर
वहीं प्रदेश सचिव सत्येन्द्र पाठक ने विजय गुप्ता को गरीबो का मसीहा बताते हुए कहा कि, कोरोना काल मे जो इन्होने कार्य किया है। उसे भुलाया नहीं जा सकता और आज भी लोगो की सेवा में तत्पर है। इनका दरवाजा जनता के लिए हमेशा खुला है।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के विश्वासपात्र सहयोगियों में जाते हैं गिने
विजय प्रसाद गुप्ता, जो पूर्व में भी इस पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राजनीति में एक लंबा और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने जशपुर जैसे छोटे शहर से लेकर दिल्ली तक राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी यह पुनर्नियुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, विजय प्रसाद गुप्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के करीबी और विश्वासपात्र सहयोगियों में गिने जाते हैं। उनकी संगठनात्मक- क्षमता और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पद हासिल करने में मदद की है।