महिला जनपद सदस्यों की अजीब मांग: अपने साथ बैठक में अपने पतियों को भी बिठाने की जिद पर अड़ीं, हुआ विवाद

मनेंद्रगढ़ जनपद की बैठक में अजीब सी स्थिति निर्मित हो गई। दरअसल महिला जनपद सदस्यों ने बैठक में अपने पतियों को भी शामिल करने की जिद कर डाली।

Updated On 2025-06-13 11:43:00 IST

 मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत 

रामचरित द्विवेदी- मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में विवाद हो गया। दरअसल महिला जनपद सदस्य चाहती थीं कि, उनके साथ बैठक में उनके पतियों को भी शामिल होने दिया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर महिजा जनपद सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।

दरअसल, बैठक में महिला जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पति को भी सभा में बिठाने की मांग की। सीईओ जनपद ने उनकी मांग ख़ारिज कर दी। जिसके बाद बैठक के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। विवाद इतना बढ़ा कि, महिला जपद सदस्यों ने सभा का ही बहिष्कार कर दिया। सूत्रों के अनुसार, बैठक प्रारंभ होने से पहले महिला जनपद अध्यक्ष जानकी बाई खुसरो, उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता के साथ ही अन्य सदस्यों ने अपने पतियों के साथ बैठक में भाग लेने की अनुमति मांगी थी।

कई महत्वपूर्ण चर्चा रुकी
मांग पूरी नहीं होने के चलते बैठक में प्रस्तावित कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर चर्चा अधर में रह गई। इतना ही नहीं जनपद की सामान्य सभा की कार्यवाही रजिस्टर में भी नहीं लिखा गया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कहा- हमें किसी विभाग से कोई लेना- देना नहीं, हमें जनपद की निधि व बजट आवंटन से मतलब है। बताया गया कि, उपाध्यक्ष ने बैठक करने के लिए दबाव बनाया। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को हटाने की खुलेआम धमकी दी।

Tags:    

Similar News