तस्कर पति- पत्नी गिरफ्तार: डेढ़ किलो गांजा और हिरण की खाल खपाने के लिए ढूंढ रहे ग्राहक, पुलिस ने पकड़ा

गरियाबंद जिले में हिरण की खाल और गांजा बेचते हुए पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी ग्राहक की तलाश कर रहे थे। यह मामला छुरा थाना के कानसिंघी का है।

Updated On 2025-07-06 19:02:00 IST

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हिरण की खाल और गांजा बेचते हुए पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी ग्राहक की तलाश कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने इन्हे डेढ़ किलो गांजा और हिरण की खाल के साथ पकड़ लिया। यह मामला छुरा थाना के कानसिंघी का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, पति-पत्नी डेढ़ किलो गांजा और हिरण की खाल खपाने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने इन्हे घेराबंदी कर पकड़ा तो चीजें जब्त की गई। आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम एनडीपीएस तथा बीएनएस की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। 

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से गांजा और खाल बरामद की है। गांजे की कीमत करीब 15 हजार और खाल की कीमत 50 हजार आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 39(ए)(बी), 49(ए)(बी), 50, 51 और बीएनएस की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Tags:    

Similar News

NCERT टीम ने सुकमा में साक्षरता केंद्रों का किया दौरा: कलेक्टर-CEO के प्रयासों की सराहना की, विशेष कार्ययोजना बनाने पर हुई चर्चा

जंबूरी का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर खण्डेलवाल: बोले- छत्तीसगढ़ ने एक महीने के भीतर की बेहतरीन व्यवस्था

शंकर नगर विद्या मंदिर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम: छात्रों को ड्रग्स के नुकसान और क़ानूनी प्रावधानों के बारे में दी जानकारी

ब्रह्मवीर सिंह के उपन्यास 'प्रत्याघात' का लोकार्पण: नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में समारोह, चित्रा मुदगल होंगी मुख्य अतिथि