छत्तीसगढ़ के शराब दुकान होंगे कैशलेस: होटल- ढाबों में अवैध बिक्री पर कड़ी नजर, CCTV कैमरा लगाना भी हुआ अनिवार्य

छत्तीसगढ़ के नए आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी शराब दुकानों को कैशलेस करने के निर्देश दिए हैं।

Updated On 2025-08-26 10:16:00 IST

 दिल्ली आबकारी विभाग देसी शराब के लिए थोक लाइसेंस जारी करेगा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में सभी शराब दुकान को पूरी तरह कैशलेस करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मंत्री ने अफसरों को कई निर्देश भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा- प्रदेश में शराब की अवैध बिक्री को रोकने और अन्य सुरक्षा से संबंधित मामलों पर कड़ी निगरानी की जाएगी।

मंत्री देवांगन ने होटल, ढाबों और फॉर्म हाउस में शराब की अवैध बिक्री, सेवन को रोकने विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए है। वहीं सभी शराब दुकानों में अब सीसीटीवी कैमरा लगाना भी अनिवार्य होगा। सभी चीजों को लेकर समीक्षा बैठक में नए आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।

अगस्त महीने में ही ड्रिंक एंड ड्राइव के 171 मामले
वहीं राजधानी रायपुर पुलिस लगातार नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी बीच रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार, एक हफ्ते में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 90 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। इस साल जनवरी से अब तक करीब 12 सौ से ज्यादा नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई है। वहीं इस महीने अब तक 171 मामले में कार्रवाई की गई है।

Tags:    

Similar News

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रवेश का सुनहरा अवसर: सीबीएसई के छात्रों को नहीं देनी होगी अतिरिक्त परीक्षाएं

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल