फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक: वनकर्मियों ने जेसीबी से खोदकर जैसे ही बनाया रास्ता, कैसे निकलकर भागा... देखिए VIDEO

रायगढ़ जिले में कुएं में गिरे हाथी के शावक को रेसक्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। जेसीबी से मिट्टी खोद कर बाहर निकाला गया।

Updated On 2025-06-05 14:18:00 IST

कुएं में गिरा हाथी का शावक 

अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बार फिर कुंए में हाथी के शावक के गिरने का मामला सामने आया है। यहां पर एक हाथी का नन्हा शावक फिर कुएं में गिर गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी। वहीं अब कुए में गिरे हाथी के शावक को रेसक्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जेसीबी से मिट्टी खोद कर बाहर निकाला गया। वन विभाग की टीम ने रेसक्यू किया है।

हाथी का शावक भोजन की तलाश में गांव की ओर आया था। शावक खरसिया वन परिक्षेत्र के तेंदूमुड़ी गांव के कुएं में गिरा है। वहीं 2 दिन पहले घरघोडा वन परिक्षेत्र में कुएं में हाथी का शावक गिरा था। जिसे सफल रेस्क्यू कर लिया गया था।

मैनपाट पहुंचा 9 हाथियों का दल
मैनपाट में 9 हाथियों का दल पहुंचा है। हाथियों का दल जंगल सहित रिहायशी क्षेत्रों में विचरण कर रहा है।वहीं इन हाथियों पर वन विभाग की टीम पर बनाये हुए रखा है। साथ ही लोगों सचेत रहने की भी चेतावनी दी जा रही है। हाथियों का दल सरगुजा जिले के मैनपाट वन परिक्षेत्र के टाइगर पॉइंट के पास विचरण कर रहा है।

कुएं में गिरा था हाथी का शावक
वहीं मंगलवार को रायगढ़ जिले में हाथी का शावक सूखे कुएं में गिर गया था। इस दौरान सूचना मिलने के बाद वन अमला ने मौके पर पहुंचकर शावक का रेस्क्यू किया था। शावक झुंड से भटक कर गांव की ओर आया था जहां पर वह सूखे कुएं में गिर गया था। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में 35 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चारमार गांव की है।

Tags:    

Similar News