जहां से उठने वाली थी डोली वहां से उठी अर्थी: दुल्हन ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, सदमे में परिवार

दुर्ग जिले में एक 26 वर्षीय युवती ने अपनी शादी से ठीक पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार सदमे में है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Updated On 2025-05-24 11:47:00 IST

Rajasthan student suicide

आनंद नारायण ओझा-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 26 वर्षीय युवती ने अपनी शादी से ठीक पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार सदमे में है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली युवती की शादी भिलाई के पावर हाउस क्षेत्र स्थित एक लॉज में होनी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, मंडप सज चुका था, मेहमान जुटने लगे थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक खबर सामने आई। 

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश से पूजा साहनी (26) अपने परिवार के साथ भिलाई आई थी। वह पावर हाउस इलाके के एक लॉज में ठहरी हुई थी। यहां शनिवार को उसकी शादी होने वाली थी। शादी की रस्मों के बीच वह अचानक गायब हो गई। खोजबीन के बाद वह लॉज के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। ये देखकर परिजन सन्न रह गए। तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई। छावनी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। 


                                                                                                                मृतका

पिछले एक साल से मानसिक तनाव में थी मृतका

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिजनों से पूछताछ में यह भी पता चला कि, पूजा पिछले एक साल से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रही थी। हालांकि, आत्महत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस दुखद घटना की गहराई से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की परिस्थिति और कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पूजा की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर में शादी की शहनाइयां बजनी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति