पहाड़ से गिरा पत्थर: दुर्ग से केदारनाथ धाम जा रहे दो तीर्थयात्रियों की मौत, चार घायल
दुर्ग जिले से उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों पर बोल्डर गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं।
घटनास्थल की तस्वीर
आनंद नारायण ओझा-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों पर बोल्डर गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में जारी है। यह घटना रुद्रप्रयाग शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर काकड़ागाड़ की है।
मिली जानकारी के अनुसार, केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों पर बोल्डर गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं। वाहन चालक राजेश रावत और शैलेश कुमार यादव की मौत हो गई। मृतक दुर्ग के रहने वाले थे।
दो दिन पहले मंदिर में जा घूसा अनियंत्रित पिकअप
वहीं दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मुख्य मार्ग पर स्थित दुर्गा चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ओवरलोड पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्गा मंदिर में जा घुसा, जिससे मंदिर का दीवार और गेट टूट गया। इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड का पैर टूट गया साथ ही पिकअप सवार भी घायल हो गए।
हादसे में घायल हुए गार्ड की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में तेंदूपत्ता लोड था। हादसे के बाद लहूलुहान हालत में गार्ड को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से गार्ड की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।