नशेड़ी लड़कियों ने मचाया उत्पात: सोसाइटी के अध्यक्ष पर किया चाकू से हमला, देखिए VIDEO
रायपुर में नशेड़ी लड़कियों ने सोसाइटी के अध्यक्ष के साथ मारपीट करते हुए चाकूबाजी की। इस दौरान मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
लड़कियों ने उत्पात मचाते हुए गाड़ियों में किया तोड़फोड़
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक बार फिर नशेड़ी लड़कियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां पर लड़कियों ने सोसाइटी के अध्यक्ष के साथ मारपीट करते हुए चाकूबाजी की। साथ ही घर और कार में जमकर तोड़फोड़ की। आरोपी लड़कियों की पहचान किरण सिंह राजपूत और रेशमा किरण के रूप में हुई है जिन्होंने जमकर उत्पात मचाया।
दरअसल, यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। जहां दोनों लड़कियों ने गुंडागर्दी करते हुए सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश सिंह का सिर फोड़ दिया। साथ ही उन पर चाकू से भी हमला किया। बताया जा रहा है कि, आरोपी लड़कियां विधानसभा थाना के गैलेक्सी आईलैंड में युवकों के साथ नशा करती है। मामले में पुलिस ने लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।