जन न्याय पदयात्रा का समापन: अंतिम प्रस्थान देवपुरी से होगा, कांग्रेसी राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के जन न्याय पदयात्रा का आज समापन होगा। अंतिम दिवस में कांग्रेसी राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।

Updated On 2025-07-16 09:40:00 IST

कांग्रेस की जन न्याय पदयात्रा का आज समापन होगा 

रायपुर। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के जन न्याय पदयात्रा का आज समापन होगा। मैनपुर से शुरू हुई पदयात्रा का अंतिम प्रस्थान देवपुरी से होगा। इस दौरान पदयात्रा राजभवन की ओर बढ़ते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी। पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक शामिल होंगे। साथ ही महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक, विधि, अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित होंगे। 



Tags:    

Similar News

राजनांदगांव में शराब तस्करों पर एक्शन: 3 महीने में 1615 लीटर अवैध मदिरा जब्त, अब तक 214 केस दर्ज

बलौदाबाजार हनी ट्रैप- ब्लैकमेलिंग में बड़ा अपडेट: जांच में सामने आया भाजपा नेता का नाम, लगाई अग्रिम जमानत याचिका

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साहित्यकार की बेइज्जती: हिंदी के विभागाध्यक्ष पर फूटा ठीकरा, पद से हटाकर की नए HOD की नियुक्ति

बंद होगा डीएलएड पाठ्यक्रम: बीते दो सत्रों से नए बीएड कॉलेजों को भी मान्यता नहीं