आर्थिक नाकेबंदी खत्म: दो बजते ही सड़कों पर से हटे कांग्रेसी, जाम में फंसे वाहन निकलने लगे

प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे से पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी है। राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक में लंबा जाम लग गया।

Updated On 2025-08-02 18:51:00 IST

राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए  

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ED के द्वारा गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने 22 जुलाई को प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान किया था। इसपर मंगलवार 22 जुलाई को दोपहर 12 से कांग्रेसी प्रदेश भर के विभिन्न चौक-चौराहों में एकत्र हो गए हैं। राजधानी रायपुर में सबसे बड़ा प्रदर्शन और चक्काजाम वीआईपी रोड पर शुरू हो गया है। यहां ट्रैक्टर लेकर चक्काजाम करने पहुंचे हैं कांग्रेसी। ट्रैक्टर रखकर रिंगरोड को कांग्रेसियों ने जाम कर दिया है, जिससे वीआईपी रोड पर लंबा जाम लग गया है। यहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर मौजूद हैं।

Live Updates
2025-07-22 14:06 IST

आर्थिक नाकेबंदी खत्म
2 बजते ही सड़कों से हटे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता। कांग्रेस ने आर्थिक नाकेबंदी खत्म की। दोपहर 12 से 2 बजे तक थी आर्थिक नाकेबंदी। राजधानी रायपुर के पीआईपी रोड से कांग्रेसियों के हटने के बावजूद वाहनों की लंबी कतार। नेशनल हाईवे में दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीआईपी रोड से निकल गए। 

2025-07-22 14:04 IST

सक्ती जिले में मलदी के पास लगाया जाम
सक्ती। कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी शुरू। NH-49 पर लगाया जाम। सक्ती के मलदी में किया जा रहा चक्काजाम। अडानी और भाजपा सरकार के खिलाफ की जा रही है नारेबाजी। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद।

2025-07-22 14:02 IST

कटघोरा- अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 पर लगाया जाम

कोरबा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में कोरबा में कांग्रेस पार्टी ने शुरू की आर्थिक नाकेबंदी। कटघोरा- अम्बिकापुर नेशनल हाईवे 130 पर जेन्जरा बायपास चौक पर किया चक्काजाम। कांग्रेसियों ने ईडी के खिलाफ लगाए जमकर नारे। कांग्रेस के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, कटघोरा पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी हैं मौजूद।

2025-07-22 13:58 IST

बलरामपुर में कुसमी- राजपुर स्टेट हाइवे जाम

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आर्थिक नाकेबंदी के तहत किया चक्काजाम। शंकरगढ़ बस स्टैंड में कांग्रेसियों ने किया चकजाम। करीब 30 कार्यकर्ता मौजूद हैं जिला स्तरीय चक्काजाम कार्यक्रम में। कुसमी- राजपुर स्टेट हाइवे को किया जाम। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद।

2025-07-22 13:54 IST

भूपेश बघेल भी पहुंचे, वीआईपी रोड जाम, एयरपोर्ट जाने वाले भी फंसे
राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंच गए हैं। कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए हें भूपेश बघेल। यहां पहुंचते ही भूपेश बघेल ने कहा- अडाणी और भाजपा के खिलाफ है यह आर्थिक नाकेबंदी। सड़क जाम कर विरोध कर रहे हैं भूपेश बघेल। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद। नेशनल हाईवे में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी। वीआईपी रोड भी जाम, एयरपोर्ट जाने वाले भी फंसे। 



2025-07-22 13:52 IST

बेमेतरा में रायपुर- जबलपुर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम
बेमेतरा जिले में ED की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का प्रदेश भर में आर्थिक नाकेबंदी, कांग्रेस का कार्यकर्ताओं ने रायपुर से जबलपुर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया है। कांग्रेस ने लगाई भाजपा पर गंभीर आरोप, ED पर भाजपा के एजेंट के रूप मे कार्य करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन चल रहा।

2025-07-22 13:51 IST

महासमुंद जिले में चार जगहों पर जाम
महासमुंद में कांग्रेस कमेटी ने जिले में चार जगहों ( एनएच 53 पर घोड़ारी में, एन एच 53 पर तुमगांव में, एनएच 53 पर सरायपाली मे घंटेश्वरी मंदिर के पास और एन एच- 353 पर टेमरी के पास) पर चक्काजाम किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फुका गया। घोडारी में पूर्व विधायक विनोद चन्द्राकर के नेतृत्व में , तुमगांव में जिला अध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर के नेतृत्व में , सरायपाली में विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में एवं टेमरी में विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में चक्का जाम किया है।

2025-07-22 13:50 IST

जगदलपुर में एनएच 30 किया गया जाम
बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आर्थिक नाकेबंदी के दौरान विरोध प्रदर्शन जारी। सैकड़ों कांग्रेसी नेशनल हाइवे 30 पर धरने पर बैठे हैं। ईडी की कार्रवाई से नाराज कांग्रेसी आर्थिक नाकेबंदी कर रहे हैं। विधायक लखेस्वर बघेल के अलावा सैकड़ों कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। 

2025-07-22 13:48 IST

धमतरी में रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर जाम
धमतरी में कांग्रेस का प्रदर्शन NH 30 पर शुरू हो गया है। सेहराडबरी सिग्नल के पास सड़क पर कांग्रेसी बैठे हैं। जिले के तीनों विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद हैं। रायपुर- जगदलपुर मुख्य मार्ग में यातायात बाधित कर दिया गया है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई है। ईडी, सीबीआई, आडानी भगाओ राज्य बचावो के नाम से लगा रहे नारे। प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।



2025-07-22 13:47 IST

बालोद में कुसुमकसा चौक पर कांग्रेस ने किया चक्का जाम
बालोद जिले में कुसुमकसा चौक पर कांग्रेस ने चक्का जाम किया। ईडी के ख़िलाफ़ लगाये नारे। हसदेव जंगल बचाने और अडानी को छत्तीसगढ़ से भागने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस के इस चाक्का जाम और आर्थिक नाके बन्दी के कारण दल्लीराजहरा- बालोद- राजनादगांव मुख्य मार्ग बंद हो गया है। डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया और बालोद विधायक संगीता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद हैं।



Tags:    

Similar News