कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा: बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार 1 जून को बलौदा बाजार जिले में 'संविधान बचाओ यात्रा' का आयोजन किया गया।

Updated On 2025-06-01 16:50:00 IST

कांग्रेस ने 'संविधान बचाओ यात्रा'निकाली

कुश अग्रवाल - बलौदाबाजार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार 1 जून को बलौदा बाजार जिले में 'संविधान बचाओ यात्रा' का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करना तथा केंद्र सरकार की संविधान विरोधी गतिविधियों के प्रति जनजागरण फैलाना था।

'संविधान बचाओ यात्रा' का शुभारंभ गार्डन चौक बलौदा बाजार से हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुँची। इसके बाद पुनः गार्डन चौक में समापन हुआ। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान की मूल आत्मा पर चर्चा करते हुए कहा कि, वर्तमान भाजपा सरकार संविधान के प्रावधानों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

भाजपा सरकार पर लगाया आरोप
छत्तीसगढ़ प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि, यह यात्रा जांजगीर से शुरू होकर प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली करनल सोफिया कुरैशी को आतंकियों का रिश्तेदार बताना सुप्रीम कोर्ट की अवमानना और संविधान का अपमान है, और यह दर्शाता है कि सरकार किस दिशा में जा रही है।

ईडी आई टी का भय दिखाकर कांग्रेस नेताओं को बना रहे निशाना

उन्होंने यह भी कहा कि, ईडी आई टी का भय दिखाकर केवल कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। आगे यह यात्रा जन-जागरण अभियान के रूप में प्रत्येक घर तक पहुंचेगी।

ये लोग हुए शमिल
इस यात्रा में छत्तीसगढ़ के प्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोको पाढ़ी, कसडोल विधायक संदीप साहू, भाटापारा विधायक इंद्र साव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

Tags:    

Similar News